रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देने का आरोप – Accusation Of Giving ‘triple Talaq’ After Demands For Dowry Were Not Met

November 26, 2026


सुल्तानपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली नगर के दरियापुर निवासी महजीदा जहां के मुताबिक उनकी शादी दो नवंबर 2021 को दरियापुर निवासी सैय्यद फैज अहमद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

आरोप है कि पति, ससुर सैय्यद शराफत अली और ननद कैकशा व तफसुन कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 25 अक्तूबर की सुबह आठ बजे उनके पति ने दहेज नहीं मिलने पर दूसरी शादी करने की बात कही। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर उन्हें पीटा और घर से निकाल दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X