रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sultanpur News:निष्ठा से कर्तव्यों का पालन करें पुलिसकर्मी – Police Personnel Should Perform Their Duties With Dedication
सुल्तानपुर

Sultanpur News:निष्ठा से कर्तव्यों का पालन करें पुलिसकर्मी – Police Personnel Should Perform Their Duties With Dedication

November 24, 2026


Police personnel should perform their duties with dedication.

 पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड में पुलिस कर्मी को बैज लगाते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत-पुलिस

सुल्तानपुर। पुलिस झंडा दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस ध्वज फहराकर सम्मान प्रकट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कलर (ध्वज का प्रतीकात्मक बैज) लगाया गया। एसपी ने पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ करें। आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहें। उन्होंने पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और बलिदान की विरासत को बनाए रखने का आह्वान किया।

23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और समर्पित सेवाओं के लिए पुलिस कलर प्रदान किया था। पुलिस ध्वज पाने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था। ध्वज के लाल और नीले रंग पुलिस की शक्ति, निष्ठा और गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। इस मौके पर पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X