रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल – Five Injured In Road Accidents On Purvanchal Expressway

November 25, 2026


कूरेभार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जूड़ापट्टी गांव के पास मंगलवार सुबह लखनऊ से आजमगढ़ जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार युवक सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं, सेउर चमुरखा के पास लखनऊ जा रही कार ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक जख्मी हो गया। सभी घायलों को सीएचसी कूरेभार से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

यूपीडा कर्मियों के मुताबिक पहली दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 07:30 बजे हुई। जूड़ापट्टी गांव के पास लखनऊ से आजमगढ़ जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार जौनपुर जिले के कटरा फूलपुर निवासी मोहम्मद रेहान (22) , रिजवान (35), शाकिब शेख (22) और अहमद अंसारी (19) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कूरेभार से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

दूसरी दुर्घटना, दोपहर करीब 12:40 बजे सेउर चमुरखा गांव के पास हुई। गाजीपुर से लखनऊ जा रही कार आगे चल रहे बिना बॉडी के नए ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में सवार अयोध्या निवासी नाजिर अंसारी (28) घायल हो गए। अन्य तीन लोग बच गए। नाजिर को कूरेभार सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कूरेभार थाने के उपनिरीक्षक भरत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X