रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:चोरी के शक में खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया; पुलिस ने की कार्रवाई – Young Man Tied To Pole And Beaten His Face Smeared With Soot And Lime On Suspicion Of Theft In Ballia
सोनभद्र

यूपी:चोरी के शक में खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया; पुलिस ने की कार्रवाई – Young Man Tied To Pole And Beaten His Face Smeared With Soot And Lime On Suspicion Of Theft In Ballia

November 25, 2026


young man tied to pole and beaten his face smeared with soot and lime on suspicion of theft in ballia

चोरी के शक में युवक के चेहरे पर पोती कालिख और चूना

विस्तार

सोनभद्र जिले के गांव करारी में चोरी के शक में एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर बिजली के खंभे से बांध दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए और चेहरे पर चूना व कालिख पोतकर जमकर पिटाई की। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है।

सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि करारी गांव के कुछ घरों से अनाज और गृहस्थी का सामान चोरी हुआ था। ग्रामीणों को गांव के एक युवक पर शक था। उनका कहना है कि युवक चोरी का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई और कपड़े फाड़कर रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया गया।आरोपियों ने उसके चेहरे पर चूना और कालिख पोतकर अपमानित किया।

इसे भी पढ़ें; ददरी मेला: करोड़पति घोड़े की चाल पर फिदा हुए लोग, एक लाख का गधा भी खींच रहा लोगों का ध्यान

घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह ओमप्रकाश, उसके पिता राजनारायण, रामसनेही और कुबेर को गिरफ्तार किया गया। दोपहर बाद रामसनेही के पुत्र मनीष यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X