रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:एसबीआई वाली गली में पाइपलाइन की समस्या दूर होगी, काम शुरू – Jammu Kashmir News

November 27, 2026


उधमपुर। वार्ड नंबर 5 में सुभाष नगर के पीछे एसबीआई वाली गली में पाइपलाइन की समस्या के समाधान का काम शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला के कॉलम मेरी आवाज सुनो में मुद्दा उठाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।

स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम आनंद ने बताया कि वार्ड नंबर 5 में सुभाष नगर के पीछे एसबीआई वाली गली में पाइपलाइन का काम होने के बाद पाइप को बीच गली में ऊपर ही छोड़ दिया गया था। इससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता था। लोगों ने विभाग से इस समस्या को तुरंत ठीक करने की मांग की थी। 17 नवंबर के अंक में समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद इसका तुरंत सकारात्मक असर देखने को मिला। अब गली में काम शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X