रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:रायगढ़ में 6 साल का हाथी शावक बीमार, खेत में पड़ा मिला; इलाज जारी – A 6-year-old Elephant Calf Was Found In An Unconscious State In Raigarh; It Was Spotted By Villagers Who Had G
रायगढ़

छत्तीसगढ़:रायगढ़ में 6 साल का हाथी शावक बीमार, खेत में पड़ा मिला; इलाज जारी – A 6-year-old Elephant Calf Was Found In An Unconscious State In Raigarh; It Was Spotted By Villagers Who Had G

November 27, 2026


A 6-year-old elephant calf was found in an unconscious state in Raigarh; it was spotted by villagers who had g

खेत में बीमार हालत में मिला 6 साल का हाथी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक खेत में 6 साल का हाथी शावक बीमार अवस्था में पाया गया। गाय चराने गए ग्रामीणों ने इस बीमार शावक को देखा और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शावक के इलाज में जुट गई।

यह घटना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह शावक धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में मिला। यह बनहर गांव के अंतर्गत आता है। आज सुबह तकरीबन 8 बजे के आसपास यह हाथी शावक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। मवेशी चराने वाले लोगों ने देखा कि शावक काफी देर तक भी अपनी जगह से नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। 

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बीमार शावक का उपचार शुरू कर दिया है। यह हाथी पिछले कुछ दिनों से औरानारा क्षेत्र की तरफ अकेले ही विचरण कर रहा था। बीती रात यह शावक बनहर गांव की तरफ पहुंचा था।

बीमारी का संभावित कारण

यह हाथी फल, साग-सब्जी खाने का शौकीन बताया जा रहा है। क्षेत्र के किसान अपनी साग, सब्जी और धान की फसल में केमिकल का छिड़काव करते हैं। संभावना है कि केमिकल युक्त सब्जी की फसल खाने से शावक बीमार हुआ होगा। फिलहाल, बीमार शावक का इलाज वन विभाग की निगरानी में लगातार जारी है।

खेत में बीमार हालत में मिला 6 साल का हाथी

खेत में बीमार हालत में मिला 6 साल का हाथी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X