उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और महेंद्र ने मां को मुखाग्नि दी।इससे पहले पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8:50 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। गांव से हरिद्वार तक के सफर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और परिजन शामिल रहे। करीब 11:40 बजे अंतिम यात्रा चंडी घाट पहुंची। यहां अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक नजर आए। घाट पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नेता मंत्री और साधु-संत पहुंचे।
दस तस्वीरों में भावुक पल: सीएम योगी की मां को अंतिम विदाई, बेटे के सत्ता में पहुंचने पर भी नहीं बदली थी सादगी
हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने
हरिद्वार में एक अधिकारी पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी में एसपी के तौर पर तैनात सीपी नौटियाल को उनके चालक ने गोली मार दी। गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पीछे एसपी और उनके चालक के बीच चल रही नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। चालक किसी बात को लेकर एसपी से नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते उसने उन पर गोली चला दी। गोली माथे के पास से गुजरने के कारण एसपी को गंभीर चोट आई और उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया।
हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने