शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:कोतवाल ने जांची बैंकों की सुरक्षा, संदिग्धों से की पूछताछ – Unnao News

November 13, 2026


पुरवा। बैंकों की सुरक्षा को लेकर कोतवाल ने एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, एचडीएफसी, जिला सहकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूपी ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों की जांच की। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी चेक करने के साथ संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को वाहनों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी भी जांची। निरीक्षण के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला और न ही सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी पाई गई। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X