Unnao News:ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत, पति चोटिल – Unnao News

रूमी (फाइल फोटो)
November 21, 2026

रूमी (फाइल फोटो)
मौरावां। पारा-कालूखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर उसी की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया है। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
मौरावां थानाक्षेत्र के अनवरगंज निवासी संतोष कुमार शुक्रवार को बाइक से पत्नी रूमी (33) के साथ भवानीगंज बाजार कपड़ों की खरीदारी करने गए थे। शाम करी पांच बजे लौटते समय पारा-कालूखेड़ा मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगे। तभी वह उसी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना में संतोष को हल्की चोटें आईं, जबकि रूमी की हालत गंभीर हो गई। मौजूद लोगों ने निजी साधन से सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटी प्रिया, ससुर रामस्वरूप सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर कब्जे में है।
November 29, 2026
-निजी ट्यूबवेल से सौ रुपये घंटे में पलेवा कर रहे किसान संवाद न्यूज एजेंसी बीघापुर। शारदा नहर ब्रांच बीघापुर में करीब एक माह से पानी नहीं है। इससे किसान परेशान हैं। फसल के लिए किसी तरह से निजी ट्यूबेवल से सौ रुपये प्रति घंटे में पलेवा करने को मजबूर हो रहे हैं। शारदा नगर बीघापुर […]
November 28, 2026
– 19 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 5223 छात्र रहे अनुपस्थित अभिभावक ग्रामीण क्षेत्र के होने से परीक्षा केंद्रों को लेकर भटके संवाद न्यूज एजेंसी उन्नाव/फतेहपुर चौरासी/ हसनगंज। जिले के 19 केंद्रों पर हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 2332 छात्र शामिल हुए। 5223 ने परीक्षा छोड़ दी। प्राथमिक स्कूल से कक्षा पांच की […]
November 28, 2026
साक्षी महाराज विस्तार सांसद साक्षी महाराज ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए इसे मतदाताओं की संख्या में असमानता दूर करने के लिए जरूरी बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत और महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्पित हैं। वह कोई संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। कैंप कार्यालय में […]
