रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:परिषदीय स्कूलों का हाल बेहाल, सर्दी में जमीन पर बैठकर ठिठुर रहे नौनिहाल – The State Of Council-run Schools Is Dire; Young Children Are Left Shivering On The Floor In The Cold
उन्नाव

Unnao News:परिषदीय स्कूलों का हाल बेहाल, सर्दी में जमीन पर बैठकर ठिठुर रहे नौनिहाल – The State Of Council-run Schools Is Dire; Young Children Are Left Shivering On The Floor In The Cold

November 26, 2026

कन्नौज। सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत की तस्वीर इससे उलट है। जिले के 1459 परिषदीय विद्यालयों में से 1140 विद्यालयों के बच्चे अभी भी टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। सर्दी के मौसम में यह समस्या बच्चों के लिए बड़ी चुनौती है। शिक्षक बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए धूप में बैठाकर पढ़ा रहे हैं।

कहीं बरामदे में तो कहीं बच्चे पेड़ों के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं। शासन की ओर से कक्षा पांच तक के 1140 परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर के लिए छात्रों की संख्या अगस्त में मांगी गई थी। करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी फर्नीचर की व्यवस्था शासन की फाइलों में ही है और देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चे इस साल भी सर्दियों में फर्श पर पड़ी टाट-पट्टी पर बैठने को मजबूर हो रहे हैं।

———

दृश्य एक :

एक सहायक अध्यापक के भरोसे 171 बच्चे

कन्नौज। कंपोजिट विद्यालय नसरापुर में करीब 171 छात्र पंजीकृत हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षक हैं। आठ शिक्षक जनगणना ड्यूटी में लगे हैं, बृहस्पतिवार को विद्यालय में सहायक अध्यापक वर्षा यादव मौजूद मिलीं। सभी बच्चे अपनी कक्षाओं व बरामदे में जमीन पर टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते मिले। प्रधानाध्यापक शशि मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं हैं। (संवाद)

———

दृश्य दो :

पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते बच्चे

गुरसहायगंज। प्राथमिक विद्यालय जैसिंहपुर्वा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ ड्यूटी पर हैं, केंद्र पर पहुंचने वाले नौनिहालों की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बेटा संभाल रहा है। यहां पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।(संवाद)

————

दृश्य-तीन:

सिकंदरपुर। कन्या कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर में सभी बच्चे टाट-पट्टी पर बैठे मिले। प्रधानाचार्य कुंती देवी ने बताया कि बेंच की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों के ड्रेस, जूता, मौजा, बैग के लिए निर्धारित धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में जाती है। (संवाद)

———–

दृश्य-चार:

सभी बच्चे टाट पर बैठते

समधन। मोहल्ला गांधीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में करीब 141 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी बच्चे यहां भी टाट-पट्टी पर ही बैठे दिखे। फर्नीचर के बारे में प्रधानाध्यापक मोहम्मद जमाल से पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी फर्नीचर की कोई व्यवस्था नहीं है। (संवाद)

——–

दृश्य- पांच:

फर्नीचर नहीं, टाट-पट्टी पर बैठते छात्र

गुगरापुर। प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लापुर में फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। सर्दी के कारण बच्चे धूप में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ते दिखे। बच्चों के पैरों में न जूता था, न मोजा और न ही पूरी ड्रेस थी। विद्यालय में तीन शिक्षक तैनात हैं, मौके पर सिर्फ सहायक अध्यापक रीना सिंह मिलीं। उन्होंने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिवम यादव सक्षम मॉड्यूल की ट्रेनिंग के लिए छिबरामऊ गए हैं। सहायक अध्यापक संजय राज शर्मा जनगणना ड्यूटी में हैं। विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं हैं। (संवाद)

——–

दृश्य-छह:

प्रेमपुर। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। विद्यालय में पर्याप्त फर्नीचर, टेबल और बेंच की व्यवस्था न होने के कारण नन्हे-मुन्ने बच्चे चटाई पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। (संवाद)

———

वर्जन

शासन स्तर से अगस्त में छात्रों की संख्या और आवश्यक फर्नीचर की जानकारी मांगी गई थी, जो उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी।

-संदीप कुमार, बीएसए

फोटो:15: कक्षा दो में टाट पर बैठे नौनिहाल। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X