Unnao News:बाल वाटिका में शिक्षकों के साक्षात्कार में आए सिर्फ 99 अभ्यर्थी – Unnao News
उन्नाव। बाल वाटिका में शिक्षक भर्ती के लिए डायट कैंपस में साक्षात्कार हुए। इसमें 294 आवेदकों में सिर्फ 99 ही शामिल हुए।
जिले में करीब 1700 बाल वाटिका संचालित हैं। प्री प्राइमरी में पढ़ाई कर रहे बच्चों को पढ़ाने के लिए ईसीसीई एजुकेटर के तहत भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 294 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सभी आवेदकों का शुक्रवार को डायट कैंपस में सीडीओ कृतिराज की अध्यक्षता में साक्षात्कार था। पैनल में डायट प्राचार्य प्रसेनजीत के साथ बीएसए शैलेष कुमार पांडेय सहित सात सदस्यीय टीम शामिल थी। सुबह 11 बजे से शुरू साक्षात्कार शाम चार बजे तक चला। इसमें सिर्फ 94 अभ्यर्थी ही पहुंचे। बीएसए ने बताया कि साक्षात्कार में जो अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए हैं, उनको दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
