मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:ज्ञानवापी मामले में सीपीसी याचिका पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित – Hearing On Cpc Petition In Gyanvapi Case Concludes; Order Reserved

November 17, 2026


Hearing on CPC petition in Gyanvapi case concludes; order reserved

वाराणसी। ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े एक मामले में सोमवार को जिला न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने सीपीसी की याचिका को बलहीन किए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई पूरी की। अगली सुनवाई 20 नवंबर 2026 को होगी। यह प्रार्थना पत्र जयप्रकाश रामचंद्र राजभर ने 21 मई 2025 को दाखिल किया था। इसमें सीपीसी की याचिका को बलहीन घोषित करने की मांग की गई थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें ध्यान से सुनीं। सुनवाई के बाद संबंधित प्रार्थना पत्र पर आदेश सुरक्षित रख लिया गया। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र को बलहीन किए जाने के बिंदु पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब सभी की निगाहें 20 नवंबर को आने वाले न्यायालय के अगले आदेश पर टिकी हैं। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रखा है। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X