शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:बीएचयू में एक नवंबर को लगेगा मेगा कैंप – A Mega Camp Will Be Held At Bhu On November 1st

October 29, 2026


A mega camp will be held at BHU on November 1st.

वाराणसी। पात्र लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक नवंबर को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में मेगा कैंप लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसकी तैयारी कर रहा है। अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि शिविर की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए सभी विकास खंडों में प्री-कैंप लगाए जा रहे हैं। बैठक में अपर जिला जज संध्या श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह और यजुवेंद्र विक्रम सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X