Varanasi News:यदुवंश सामाजिक सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बने अमन यादव – Aman Yadav Became The Metropolitan President Of Yaduvansh Social Service Committee
वाराणसी। यदुवंश सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिंधुनगर स्थित यादव धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें सिगरा के अमन यादव को संस्था का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अमन यादव के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। एक युवा चेहरा है जो हमेशा यादव समाज के लिए कार्य करते रहते हैं, उनके मनोनयन पर योगेंद्र यादव संरक्षक, मदनलाल यादव, लाल बहादुर यादव मौजूद रहे। ब्यूरो
