Varanasi News:लोकतरंग में प्रस्तुतियों से बच्चों ने जीता दिल – Children Won Hearts With Their Performances In Loktarang
वाराणसी। स्वामी हरसेवांनद पब्लिक स्कूल गड़वाघाट रमना में आयोजित वार्षिकोत्सव लोकतरंग में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि बीएचयू विधि संकाय के प्रो. आरके पटेल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए किताबी ज्ञान के साथ ही गीत, संगीत से जुड़ाव को जरूरी बताया। विद्यालय के प्रबंधक और सचिव बाबा प्रकाशध्यानानंद ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य एके चौबे, एके वर्मा, एके गुप्ता, आरके गुप्ता, एनके श्रीवास्तव, रचना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन आदित्य और आयुषी ने किया।
