World Strangest House: दुनिया की वह अनोखी जगह जहां एक कदम में बदल जाता है देश, आधा नीदरलैंड- आधा बेल्जियम में बंटा है यह घर
Last Updated:
World Strangest House: क्या आपने दुनिया की वह अनोखी सीमा देखी है, जहां महज एक कदम चलते ही आप एक देश से दूसरे देश में पहुंच सकते हैं. बेल्जियम और नीदरलैंड की सीमा पर यह अनोखा नजारा आपको भी हैरानी में डाल सकता है. इस सीमा के बीचोंबीच एक अनोखा घर भी स्थित है, जिसका एक हिस्सा बेल्जियम, तो दूसरा नीदरलैंड में आता है.
यह अनोखा घर दो देशों के बीचोबीच बना है. (Video Grab)
दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां एक कदम चलते ही देश बदल जाता है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे घर के बारे में सुना है, जिसका एक दरवाजा खोलने पर आप बेल्जियम पहुंच जाएं और दूसरे दरवाजे से बाहर निकलते ही नीदरलैंड में हों? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. इसमें एक शख्स ऐसे ही अनोखे घर को दिखाते हुए नजर आ रहा है, जो दो देशों की सीमा पर स्थित है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में शख्स बताता है कि वह इस समय नीदरलैंड में खड़ा है. इसके बाद वह एक कदम आगे बढ़ता है और बेल्जियम की सीमा में पहुंच जाता है. वीडियो में वह जमीन पर बने निशानों की ओर इशारा करते हुए दोनों देशों की सीमाएं भी दिखाता है.
एक घर, दो देश और दो अलग-अलग पते!
वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह घर है, जिसके एक तरफ से बाहर निकलने पर आप बेल्जियम में होंगे, जबकि दूसरी तरफ का दरवाजा आपको नीदरलैंड में ले जाएगा. शख्स घर के बाहर लगे नंबर भी दिखाता है. उसके मुताबिक, इस घर का नंबर 2 बेल्जियम में है, जबकि नंबर 19 नीदरलैंड की तरफ पड़ता है.
View this post on Instagram
