रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Wwe को बड़ा झटका:38 साल के ब्रॉनसन रीड का निधन, क्राउन ज्वेल में चोटिल होने के कुछ हफ्तों के बाद आई दुखद खबर – Wwe Star And The Vision Member Bronson Reed Dies At 38, Weeks After Suffering Injuries At Crown Jewel
खेल

Wwe को बड़ा झटका:38 साल के ब्रॉनसन रीड का निधन, क्राउन ज्वेल में चोटिल होने के कुछ हफ्तों के बाद आई दुखद खबर – Wwe Star And The Vision Member Bronson Reed Dies At 38, Weeks After Suffering Injuries At Crown Jewel

November 28, 2026


वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका असली नाम जर्मेन हेली था। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, रीड का निधन मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस के कारण हुआ। वह कुछ सप्ताह पहले ही क्राउन ज्वेल इवेंट में नजर आए थे। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें लगी थीं।

डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने बयान में कहा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस के बीच ब्रॉनसन रीड के नाम से पहचाने जाने वाले जर्मेन हेली का आज निधन हो गया।’ कंपनी ने उन्हें बड़े व्यक्तित्व वाला इंसान, शानदार व्यक्ति, समर्पित पारिवारिक सदस्य और अपने साथियों का चहेता बताया। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उनकी गर्भवती पत्नी पैगे, बेटी, परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

View this post on Instagram

A post shared by WWE (@wwe)

WWE Star and The Vision Member Bronson Reed Dies at 38, Weeks After Suffering Injuries at Crown Jewel

ब्रॉनसन द विजन का हिस्सा थे
– फोटो : WWE

क्राउन ज्वेल में चोटिल हुए थे ब्रॉनसन रीड

रीड का निधन क्राउन ज्वेल इवेंट के कुछ सप्ताह बाद हुआ है। सात नवंबर को सऊदी अरब में हुए इस इवेंट में वह किसी मुकाबले का हिस्सा नहीं थे, लेकिन टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान रिंग के बाहर अपने साथियों के साथ वह दिखे थे। यह मुकाबला द विजन के ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी और पेंटा और जे’वॉन इवांस के बीच था। रीड ने अपने साथियों की मदद करने की कोशिश की, लेकिन ओबा फेमी ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद फेमी ने रीड को स्टेज से नीचे प्रोडक्शन उपकरणों वाले हिस्से की ओर पटक दिया।

इस घटना के बाद रीड को गंभीर चोटें आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पसलियां टूट गई थीं और किडनी में भी चोट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए सऊदी अरब में रुकना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डब्ल्यूडब्ल्यूई के मेडिकल स्टाफ के सदस्य भी उनकी देखभाल के लिए वहां मौजूद थे। हालांकि, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने आधिकारिक बयान में रीड की मौत को क्राउन ज्वेल में लगी चोटों से नहीं जोड़ा है। कंपनी ने मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस को ही निधन की वजह बताया है।

WWE Star and The Vision Member Bronson Reed Dies at 38, Weeks After Suffering Injuries at Crown Jewel

ओबा फेमी और ब्रॉनसन रीड
– फोटो : WWE

चोट से उबरकर की थी डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी

ब्रॉनसन रीड इस साल फरवरी से सितंबर तक रिंग से दूर रहे थे। उन्हें बाइसेप्स में चोट लगी थी, जिसके कारण वह कई महीनों तक मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सके। इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और सितंबर में वापसी की। उनकी वापसी को करियर का नया अध्याय माना जा रहा था। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई की स्टोरीलाइन में सक्रिय थे और द विजन का हिस्सा बनकर नजर आ रहे थे। क्राउन ज्वेल में चोटिल होने से पहले वह लगातार मुकाबलों और शो का हिस्सा बन रहे थे। 38 साल की उम्र में उनका निधन रेसलिंग जगत के लिए बड़ा झटका है। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उन्हें सिर्फ एक शानदार रेसलर ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान और समर्पित पारिवारिक सदस्य के रूप में भी याद किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X