रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:दिवाली से हवा जहरीली, एक्यूआई 201 – Diwali Has Left The Air Toxic, With An Aqi Of 201
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:दिवाली से हवा जहरीली, एक्यूआई 201 – Diwali Has Left The Air Toxic, With An Aqi Of 201

November 23, 2026


Diwali has left the air toxic, with an AQI of 201

शहर में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। दिवाली के दो सप्ताह बाद भी जिले की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पाया है। प्रदूषण का स्तर लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। रविवार को जिले में हवा में प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) 201 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। यह सामान्य स्तर से करीब चार गुना अधिक है। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

हालांकि पिछले सप्ताह प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी दर्ज की गई थी, लेकिन इस सप्ताह एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी हो गई है। प्रदूषण का स्तर 200 के पार पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। हवा के साथ उड़ने वाले धूल-मिट्टी के कण भी प्रदूषण बढ़ने का बड़ा कारण हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एप समीर के अनुसार रविवार को शहर का एक्यूआई 201 रहा।

इसके अलावा जगह-जगह कचरा जलाने से निकलने वाला धुआं भी हवा को दूषित कर रहा है। प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हवा में घुल रहे धूल और धुएं के कणों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार जिले में इन दिनों हवा से उड़ती धूल और खुले में जलाया जा रहा कचरा प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। वहीं, शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरा जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इस कारण हवा की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर भी दिखा रहा है।

लोगों को आंखों में जलन, खुजली, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं। वहीं त्वचा पर लाल चकत्ते, धब्बे और मुंहासे होने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। सुबह और शाम के समय बाहर निकलने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अनेक समस्याएं हो रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X