शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:मोबाइल हैक कर ठगों ने खाते से निकाले 1.42 लाख – Fraudsters Hacked A Mobile Phone And Siphoned Off 1.42 Lakh From An Account

November 14, 2026


यमुनानगर। साइबर ठगों ने शुक्रवार को गांव झींझरों निवासी संदीप शर्मा का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से एक लाख 42 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव झींझरों निवासी संदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 नवंबर को शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति की ओर से एपीके फाइल का मैसेज आया था। उन्होंने मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ समय बाद जब उनका मोबाइल ऑन हुआ तो खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। लगातार पैसे कटने के मैसेज देखकर वह हैरान रह गए। जांच करने पर पता चला कि साइबर ठग उसके खाते से एक लाख 42 हजार रुपये निकाल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

रकम वापस लेने के लिए काट रहे चक्कर : पिछले कुछ समय से जिले में एपीके फाइल के माध्यम से साइबर ठगी की शिकायतों में बढ़ोतरी हुई है। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए साइबर थानों और बैंकों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X