रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंबेडकरनगर:चार दिन से लापता किशोरी का कुएं में सड़ा-गला शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम – Ambedkarnagar: Decomposed Body Of A Teenage Girl, Missing For Four Days, Found In A Well
अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर:चार दिन से लापता किशोरी का कुएं में सड़ा-गला शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम – Ambedkarnagar: Decomposed Body Of A Teenage Girl, Missing For Four Days, Found In A Well

November 23, 2026


Ambedkarnagar: Decomposed body of a teenage girl, missing for four days, found in a well

कुएं में पड़ा मिला शव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर के बसखारी के एक गांव से चार दिन पहले लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को जमऊपुर गांव के खेत में स्थित कुएं में मिला। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई थी।

सोमवार को कुएं से दुर्गंध आने पर वहां बकरी चरा रहे चरवाहों ने अंदर झांका तो शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिसंबर 2025 में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गांव के शिवा पुत्र रामेश्वर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

आरोपी जेल गया था और करीब छह महीने बाद जमानत पर छूटा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के प्रार्थना पत्र पर इत्तफाकिया दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X