रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अनूपपुर हादसा:ट्राले से टकराने के बाद ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत, तीन घंटे तक केबिन में फंसा रहा शव – One Killed In Collision Between Trolley And Trailer In Anuppur
अनूपपुर

अनूपपुर हादसा:ट्राले से टकराने के बाद ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत, तीन घंटे तक केबिन में फंसा रहा शव – One Killed In Collision Between Trolley And Trailer In Anuppur

November 29, 2026


One killed in collision between trolley and trailer in Anuppur

दुर्घटनाग्रस्त वाहन और सड़क पर खड़ी भीड़

विस्तार

नेशनल हाईवे-43 पर सड़क दुर्घटनाओं और मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज दो दिनों के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत से पूरा जिला सहम गया था। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटवाने, अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने और रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने जैसे कदम उठाए थे। लेकिन इन तमाम कवायदों के बावजूद रविवार शाम एक बार फिर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पाली तालाब के पास ट्रेलर और ट्राला की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत के बाद एक अन्य चार पहिया वाहन भी चपेट में आ गया। ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक का शव वाहन के क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और कटर मशीन की मदद से बाहर निकाला जा सका। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल; वैन के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे नेशनल हाईवे-43 पर पाली तालाब के पास ट्रेलर और ट्राला के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोयले से लदा ट्रेलर सड़क पर पलट गया और उसमें भरा कोयला बीच सड़क पर बिखर गया। वहीं ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक फंस गया। हादसे में दूसरे वाहन का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन में चालक का शव इस कदर फंसा हुआ था कि उसे बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। इसके बाद कटर मशीन सहित अन्य संसाधनों की मदद से करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

आधे घंटे तक जाम रहा हाईवे, एनएचएआई की गैरमौजूदगी पर सवाल

दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सड़क पर कोयला बिखरने और वाहनों के पलटने से करीब आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय पुलिस और यातायात विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा और कोयला हटवाते हुए छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। वहीं हादसे के बाद एनएचएआई के इंजीनियर और जिम्मेदार टीम के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सहायता को लेकर जिम्मेदार विभागों की उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

थाना प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि पाली तालाब के पास ट्रेलर और ट्राला की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन और सड़क पर खड़ी भीड़

दुर्घटनाग्रस्त वाहन और सड़क पर खड़ी भीड़

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X