शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा:दीवानी में कार हटाने को लेकर बवाल, अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को पीटा; गाड़ी के शीशे तोड़े – Clash At Agra District Court Over Parked Car, Lawyers Assault Public Representative’s Aide
मैनपुरी

आगरा:दीवानी में कार हटाने को लेकर बवाल, अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को पीटा; गाड़ी के शीशे तोड़े – Clash At Agra District Court Over Parked Car, Lawyers Assault Public Representative’s Aide

November 20, 2026


Clash at Agra District Court Over Parked Car, Lawyers Assault Public Representative's Aide

आगरा दीवानी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 दीवानी के गेट नंबर-4 के पास कार निकालने के विवाद में अधिवक्ताओं ने एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे एसएसएफ के जवानों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। एक अधिवक्ता ने गेट नंबर-4 से अपनी कार दीवानी परिसर के अंदर की। पार्किंग स्थल के पास रास्ते में शहर के एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि ने कार खड़ी कर रखी थी। अधिवक्ता ने कार को रास्ते से हटाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में बहस होने लगी। कुछ ही देर में बात मारपीट तक पहुंच गई। परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया।

मौके पर पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं ने प्रतिनिधि की कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। यह देख अधिवक्ता भड़क गए और दो लोगों की भी पिटाई कर दी। एसएसएफ के जवानों ने उन्हें बचाया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने थाना न्यू आगरा में तहरीर नहीं दी है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X