Farrukhabad News:पिता ने किशोर पर किया फावड़े से हमला – Father Attacks Teenager With A Shovel
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला टिलिया अहमदगंज में बृहस्पतिवार दोपहर एक शराबी पिता ने नशे में अपने करीब 16 साल के बेटे पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जसमई चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अभी तक पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी है।
बृहस्पतिवार दोपहर को पिता ने घर आकर करीब 16 साल के बेटे से खाना मांगा। इसी बात पर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। नशे में धुत पिता ने घर में रखा फावड़ा उठाया। उसने बेटे पर दो-तीन बार हमला कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे तत्काल जसमई चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए।
लोगों ने इस घटना की सूचना बीबीगंज चौकी पुलिस को दी है। हालांकि, परिजन ने पुलिस से किसी तरह की शिकायत नहीं की है। मोहल्ले वालों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में स्वयं कार्रवाई करनी चाहिए।
