शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदायूं:घरेलू कलह के बाद महिला बेटी व धेवती के साथ लापता, गंगा में कूदकर जान देने की आशंका – In Badaun, A Woman Has Gone Missing Along With Her Daughter And A Girl
बदायूं

बदायूं:घरेलू कलह के बाद महिला बेटी व धेवती के साथ लापता, गंगा में कूदकर जान देने की आशंका – In Badaun, A Woman Has Gone Missing Along With Her Daughter And A Girl

November 20, 2026


In Badaun, a woman has gone missing along with her daughter and a girl

घरेलू कलह के बाद महिला बेटी व धेवती के साथ लापता

विस्तार

बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगला शिबू की रहने वाली महिला उर्मिला 45 वर्षीय अपनी बेटी और धेवती के साथ गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घर से नाराज होकर चली गई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर गंगा किनारे दो जोड़ी चप्पल और एक दुपट्टा रखा मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और गोताखोर महिलाओं की गंगा में तलाश कर रहे हैं।

महिला के पति वीरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला और बेटी शीला 22 वर्षीय व ढाई साल की धेवती रिया गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से चली गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शीला का उसके पति से काफी समय विवाद चल रहा था। बेटी दो महीने से उनके घर पर ही रह रही है। बेटी और दामाद की फोन पर भी कहासुनी होती रहती थी। इसके बाद गुरुवार को भी दोनों की बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोपहर पत्नी, बेटी और धेवती को लेकर घेर की तरफ गई। वह उस समय बाजार के लिए चले गए थे। लौटकर आने पर तीनों घर पर नहीं मिली तो उनके बारे में जानकारी करने पर कोई पता नहीं चला। 

इसके बाद दामाद को कॉल कर उनके बारे में पूछताछ की, तो दामाद के भाई ने उनके साथ गाली-गलौज की। काफी तलाश करने पर शुक्रवार की सुबह गंगा किनारे दोनों की चप्पल मिलने और एक दुपट्टा मिला। इसके बाद उनके गंगा में डूबने की आशंका जताई गई। डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते स्टीमर और स्थानीय गोताखोर और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हुई है। वहीं, मौके पर एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के डूबने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगाई गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X