रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा में ठंड की दस्तक:सुबह-सुबह छा रहा कोहरा, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान; अगले पांच दिन में बढ़ेगी सर्दी – Agra Weather Update: Fog Expected For Five Days Temperature May Drop
आगरा

आगरा में ठंड की दस्तक:सुबह-सुबह छा रहा कोहरा, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान; अगले पांच दिन में बढ़ेगी सर्दी – Agra Weather Update: Fog Expected For Five Days Temperature May Drop

November 23, 2026


Agra Weather Update: Fog Expected for Five Days Temperature May Drop

सर्दी की दस्तक

विस्तार

मौसम में सुबह-शाम के तापमान में अंतर आ गया है। सुबह हल्का कोहरा हो रहा है। मौसम विभाग ने पांच दिन तक ऐसे ही कोहरा रहने के आसार जताए हैं। तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। रविवार को भी सुबह हल्का कोहरा रहा है। बीते सप्ताह से यही स्थिति बनी हुई है।

अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग ने 24 नवंबर से तापमान में कमी होने की संभावना जताई है। दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हो सकता है। 28 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए हैं। इससे ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में चिकित्सक बच्चों की विशेष देखभाल पर जोर दे रहे हैं।

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि ठंड लगने से पारा कम होने से बच्चों में निमोनिया और जुकाम-खांसी होने का खतरा रहता है। खासतौर से पांच साल तक के बच्चे जल्दी इसकी चपेट में आते हैं। ऐसे में सुबह बच्चों को एक लेयर गर्म कपड़े पहनाकर जरूर भेजें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X