रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप:युवकों को झूठे केस में फंसाने की धमकी, मोबाइल-50 हजार रुपये छीने; जांच शुरू – Agra Police Accused Of Illegal Detention And Extorting Rs 50 Thousand Acp Orders Investigation
आगरा

आगरा पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप:युवकों को झूठे केस में फंसाने की धमकी, मोबाइल-50 हजार रुपये छीने; जांच शुरू – Agra Police Accused Of Illegal Detention And Extorting Rs 50 Thousand Acp Orders Investigation

November 28, 2026


agra Police Accused of Illegal Detention and Extorting Rs 50 thousand ACP Orders Investigation

agra police

विस्तार

आगरा के थाना निबोहरा पुलिस पर दो युवकों को जबरन उठाकर ले जाने, 50 हजार रुपये व मोबाइल छीनने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि छोड़ने के बदले झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल से शिकायत की। इस पर एसीपी शमसाबाद को मामले की जांच सौंपी गई है।

गांव रामपुर निवासी अजय और गांव लायकपुरा, निबोहरा निवासी प्रदीप ने शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को फतेहाबाद में एक प्लाट देखने गए थे। तभी थाना निबोहरा पुलिस के दो दरोगा और एक सिपाही निजी गाड़ी से पहुंच गए। दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दोनों को कई घंटे तक इधर-उधर घुमाया। दोनों के फोन भी छीन लिए। घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश की। शाम को प्रदीप के भाई शिव कुमार को पता चला कि उन्हें पुलिस पकड़कर ले गई। इस पर वो थाना निबोहरा पहुंचे। पुलिस से भाई के बारे में जानकारी ली मगर वहां पुलिसकर्मियों ने किसी को लाने से इनकार कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X