रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा विश्वविद्यालय:सामूहिक नकल पर दो कॉलेजों के परीक्षा केंद्र रद्द, छात्रों को नए सेंटर पर देनी होगी परीक्षा – Agra University Cancels Two Exam Centres Over Mass Cheating | New Centres Announced
आगरा

आगरा विश्वविद्यालय:सामूहिक नकल पर दो कॉलेजों के परीक्षा केंद्र रद्द, छात्रों को नए सेंटर पर देनी होगी परीक्षा – Agra University Cancels Two Exam Centres Over Mass Cheating | New Centres Announced

November 28, 2026


Agra University Cancels Two Exam Centres Over Mass Cheating | New Centres Announced

आगरा विश्वविद्यालय

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सामूहिक नकल मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए हैं। 27 नवंबर को बीकॉम वोकेशनल, अंग्रेजी, बॉटनी, कॉमर्स समेत विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई थी। इसी दौरान सामूहिक नकल के मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित केंद्रों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

अब इन केंद्रों से जुड़े परीक्षार्थी 28 नवंबर से निर्धारित नए केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि जिले में बमरौली कटारा स्थित जेएसएसएम डिग्री कॉलेज (केंद्र कोड 0731) का परीक्षा केंद्र निरस्त किया गया है। यहां के छात्र-छात्राओं की परीक्षा अब शमसाबाद रोड स्थित ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन (कोड 0999) में होगी। बीडी कन्या महाविद्यालय, बालूगंज को नोडल केंद्र बनाया गया है।

मैनपुरी में ठाकुर नरोत्तम सिंह महाविद्यालय, पड़ैना, भोगांव (कोड 0650) और इससे संबद्ध एसआर महाविद्यालय, गोविंदपुर भोगांव (कोड 0682) से जुड़ी केंद्र व्यवस्था भी बदल दी गई है। इनसे जुड़े परीक्षार्थियों की परीक्षा अब पं. रविंद्र देव इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (कोड 0100) में होगी। नेशनल पीजी कॉलेज, भोगांव को नोडल केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों के लॉगिन पर संशोधित प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षार्थियों को नए केंद्र की जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X