Meerut News:पीएसी मंदिर से दानपात्र तोड़कर पांच-छह हजार रुपये चोरी – Five To Six Thousand Rupees Stolen From A Temple After Breaking Open The Donation Box
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में 6 वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित मंदिर में चोरों ने दानपात्र के ताले तोड़कर करीब पांच-छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना 11 और 12 नवंबर की रात की बताई गई है।
मामले में पीएसी के शिविर पाल योगेंद्र ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में योगेंद्र ने बताया कि चोर मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे और गर्भगृह में रखे दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी ले गए। दानपात्र में 2, 5, 10, 20 रुपये के अलावा 100, 200 और 500 रुपये के नोट तथा सिक्के रखे थे। चोर दोनों ताले भी साथ ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
