रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर में आज का मौसम कैसा रहेगा? रात में बढ़ेगी ठंड, दिन का मौसम रहेगा सामान्य – What Will The Weather Be Like In Indore Today? It Will Get Colder At Night, While Daytime Conditions Will Rema
इंदौर

इंदौर में आज का मौसम कैसा रहेगा? रात में बढ़ेगी ठंड, दिन का मौसम रहेगा सामान्य – What Will The Weather Be Like In Indore Today? It Will Get Colder At Night, While Daytime Conditions Will Rema

November 27, 2026


What will the weather be like in Indore today? It will get colder at night, while daytime conditions will rema

इंदौर में ठंड
, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ठंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन रात में पारा लगातार लुढ़कने लगा है। गुरुवार रात का तापमान बुधवार रात की तुलना में एक डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन के तापमान में भी बुधवार के मुकाबले एक डिग्री की गिरावट आई। इंदौर में फिलहाल कोहरा नहीं छा रहा है। दृश्यता अच्छी होने से वाहन चालकों को सुबह सड़कों पर निकलने में परेशानी नहीं हो रही है।

रात में तापमान गिरने का असर सुबह आठ बजे तक बना रहने लगा है। सुबह लोग या तो रजाइयों में दुबके रहते हैं या फिर गुनगुनी धूप सेंकते नजर आते हैं। सुबह के समय गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे इंदौर का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान दृश्यता तीन हजार मीटर रही।

मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। बर्फीली हवाएं चलने पर दिन के तापमान में भी कमी आएगी।गुरुवार को दिन का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

वहीं, रात का तापमान 11.5 डिग्री रहा। इससे एक दिन पहले बुधवार रात को तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। इंदौर में नवंबर माह में दो बार रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच चुका है।मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X