रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक कमरे में तीन लाशें, दीवार पर पर्ची… जयपुर में मां और दो बच्चों की मौत के पीछे क्या है राज? – Jaipur Bhatta Basti Mother Two Children Found Dead Mobile Suicide Note Investigation
जयपुर

एक कमरे में तीन लाशें, दीवार पर पर्ची… जयपुर में मां और दो बच्चों की मौत के पीछे क्या है राज? – Jaipur Bhatta Basti Mother Two Children Found Dead Mobile Suicide Note Investigation

November 27, 2026


राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही मकान के कमरे से मां और उसके दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तीनों के शव मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कमरे में मिले। शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि बेटे ने पहले मां और बहन की हत्या की और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारणों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर मिली एक पर्ची और मोबाइल फोन में मौजूद जानकारी इस मामले की जांच के अहम सुराग बन सकते हैं।

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सरोज देवी (50), उनकी बेटी शिवांगी (25) और बेटे लक्की (27) के रूप में हुई है। पुलिस को लक्की के मोबाइल फोन में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें मानसिक बीमारी का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि परिवार में इस तरह की बीमारी पहले से है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

दीवार पर चिपकी मिली पर्ची, मोबाइल में सुसाइड नोट होने का जिक्र

पुलिस को कमरे की दीवार पर एक पर्ची चिपकी मिली है। इसमें मोबाइल फोन में सुसाइड नोट होने की बात लिखी गई है। बताया जा रहा है कि पर्ची में मोबाइल का पासवर्ड भी दर्ज किया गया है। पुलिस अब मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसमें मौजूद डेटा और सुसाइड नोट की जांच करेगी। इससे परिवार के हालात और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

परिवार के बारे में आसपास के लोगों को भी ज्यादा जानकारी नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार के सदस्य आसपास के लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। वे अक्सर ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से सामान मंगवाते थे। पड़ोसियों से सीमित संपर्क होने के कारण परिवार की अंदरूनी परिस्थितियों के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

मकान को लेकर विवाद की भी चर्चा, पिता की मौत की भी जांच

स्थानीय स्तर पर मकान को लेकर अदालत में मामला चलने की चर्चा भी सामने आई है। इसके अलावा पिता की मौत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी मौत भी पूर्व में आत्महत्या से हुई थी। हालांकि, इन सभी जानकारियों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, संपत्ति से जुड़े पहलुओं और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर भट्टा बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सरोज देवी (50), उनकी बेटी शिवांगी (25) और बेटे लक्की (27) के रूप में हुई है। पुलिस को लक्की के मोबाइल फोन से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें मानसिक बीमारी का जिक्र करते हुए बताया गया है कि परिवार में पहले से ही इस तरह की बीमारी का इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X