रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उज्जैन खड़े हनुमान:टीम ने एक घंटे की स्कैनिंग, रास्ता रोका-कैमरा मोड़ा; पार्षद बोले-प्रतिमा हटाने की तैयारी? – Crisis looms over khade hanuman in ujjain! team arrives at 5:45 am, scanning goes on for 1 hour
उज्जैन

उज्जैन खड़े हनुमान:टीम ने एक घंटे की स्कैनिंग, रास्ता रोका-कैमरा मोड़ा; पार्षद बोले-प्रतिमा हटाने की तैयारी? – Crisis looms over khade hanuman in ujjain! team arrives at 5:45 am, scanning goes on for 1 hour

November 23, 2026


Crisis Looms Over Khade Hanuman in Ujjain! Team Arrives at 5:45 AM, Scanning Goes On For 1 Hour

ऐसे हुई जांच

विस्तार

शहर में सिंहस्थ 2028 को लेकर जारी गतिविधियों के बीच खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार सुबह बाहर से आई एक टीम ने मंदिर पहुंचकर प्रतिमा के आसपास तकनीकी उपकरणों की मदद से करीब एक घंटे तक स्कैनिंग की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मंदिर के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी थी और आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने सवाल उठाते हुए प्रतिमा हटाए जाने की आशंका जताई है तथा मंदिर के सीसीटीवी कैमरों का रुख मोड़े जाने का आरोप भी लगाया है।

भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी के अनुसार, रविवार सुबह पौने छह बजे के आसपास टीम मंदिर पहुंची थी। मंदिर के पुजारी को बुलाकर प्रतिमा के आसपास तकनीकी उपकरणों से स्कैनिंग की गई। तिवारी ने बताया कि इससे पहले भोपाल से भी एक दल आकर जांच कर चुका है, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। अब दोबारा जांच होने से लोगों के बीच प्रतिमा को हटाए जाने की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- सिर पर जलसंकट: नायन बांध में सिर्फ 47 दिन का पानी, नागदा-खाचरौद की ढाई लाख आबादी को हो सकती है पेयजल किल्लत

सीसीटीवी का रुख बदलने का आरोप

शिवेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि जांच की प्रक्रिया के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी गई, ताकि पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड न हो सके। उनके मुताबिक, सुबह से हुई बैरिकेडिंग के चलते क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी रही। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब प्रतिमा से आवागमन में कोई बाधा नहीं आ रही और संत समाज की ओर से भी इसे हटाने की कोई मांग नहीं की गई है, तो फिर ऐसी कवायद क्यों की जा रही है।

जांच पूरी कर किए दर्शन, प्रशासनिक चुप्पी बरकरार

तिवारी के मुताबिक, जांच दल ने तकनीकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि इस स्थान से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और प्रतिमा को हटाने के किसी भी कदम का हिंदू समाज विरोध कर रहा है। दूसरी ओर, रविवार को हुई इस स्कैनिंग के पीछे के मकसद और संभावित रिपोर्ट को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ऐसे हुई जांच

ऐसे हुई जांच

ऐसे हुई जांच

ऐसे हुई जांच

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X