रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उज्जैन में डिवाइडर पर बवाल:25 कॉलोनियों के लोगों ने घेरा सांसद निवास, बोले- दो किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाएंगे – Uproar over divider in ujjain! residents of 25 colonies gherao mp’s residence, say – won’t take 2 km detour
उज्जैन

उज्जैन में डिवाइडर पर बवाल:25 कॉलोनियों के लोगों ने घेरा सांसद निवास, बोले- दो किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाएंगे – Uproar over divider in ujjain! residents of 25 colonies gherao mp’s residence, say – won’t take 2 km detour

November 22, 2026


इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर डिवाइडर निर्माण के कारण रास्ता बंद होने की जनसमस्या एक बार फिर गरमा गई है। प्रशासन द्वारा दिए गए 10 दिन के अल्टीमेटम की समय-सीमा पूरी होने पर रविवार दोपहर 1 बजे महेश विहार सहित आसपास की करीब 25 कॉलोनियों के रहवासियों ने सांसद अनिल फिरोजिया के निवास पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। रहवासियों ने चौराहे पर पुरानी आवागमन व्यवस्था बहाल करने के साथ-साथ ट्रैफिक सिग्नल, रोटरी और सुरक्षित कट देने की मांग उठाई है।

प्रदर्शन कर रहे रहवासियों ने बताया कि इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन निर्माण के तहत महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर डिवाइडर बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके चलते सर्विस रोड से नानाखेड़ा की ओर जाने के लिए लोगों को शांति पैलेस चौराहे से घूमकर करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था का सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि रास्ता बंद होने से स्कूल बस संचालकों ने भी इस क्षेत्र में बसें भेजने से इनकार कर दिया है, जिससे बच्चों को जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पार करनी पड़ रही है। इसके अलावा, मार्ग बाधित होने से स्थानीय व्यापारियों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें- उज्जैन खड़े हनुमान: टीम ने एक घंटे की स्कैनिंग, रास्ता रोका-कैमरा मोड़ा; पार्षद बोले-प्रतिमा हटाने की तैयारी?

विकास का विरोध नहीं, पर स्थानीय सुविधा जरूरी

• संतोष व्यास रहवासी ने बताया कि सांसद ने 10 दिन में समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई। हमारी मांग है कि यहां ट्रैफिक सिग्नल या रोटरी बनाई जाए ताकि रोजमर्रा का आवागमन सुगम हो सके।

• रेखा कदम रहवासी ने बताया कि हम विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन योजना बनाते समय स्थानीय नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना बेहद मुश्किल हो गया है।

सांसद ने कहा- शहर के मध्य आ चुका है चौराहा

रहवासियों की समस्या सुनने के बाद सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि इस विषय पर उनकी कलेक्टर और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। सोमवार को एमपीआरडीसी के अधिकारी दो-तीन वैकल्पिक प्लान लेकर आएंगे, जिन पर कॉलोनीवासियों के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सांसद ने यह भी स्वीकार किया कि महाकाल मंदिर से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित यह चौराहा अब शहर के मध्य का हिस्सा बन चुका है, इसलिए इसे शहर के अंदरूनी यातायात की जरूरतों के अनुरूप ही विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल स्कूल बसों के निकलने की व्यवस्था से काम नहीं चलेगा, बल्कि दोनों ओर बसी कॉलोनियों के लिए उचित कट, सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य है।

डी-मार्ट चौराहे और अंडरपास का मुद्दा भी उठाया

कॉलोनीवासी संतोष व्यास ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता की मूलभूत सुविधा के लिए है। सांसद के आश्वासन पर सोमवार की बैठक तक आंदोलन स्थगित रखा गया है, लेकिन यदि अधिकारियों का प्लान जनसुविधा के अनुरूप नहीं रहा, तो सभी कॉलोनीवासी मिलकर चक्काजाम और चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इसके साथ ही रहवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से डी-मार्ट के सामने उचित कट व सिग्नल देने तथा इंजीनियरिंग कॉलेज अंडरपास के ऊपर कॉलेज की ओर एक अतिरिक्त सिरा बनाने की मांग भी प्रमुखता से रखी है।

ऐसे हुआ विरोध

ऐसे हुआ विरोध

ऐसे हुआ विरोध

ऐसे हुआ विरोध

ऐसे हुआ विरोध

ऐसे हुआ विरोध

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X