रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एटा में दर्दनाक हादसा:गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलटी, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम – Two Labourers Killed After Wheat-laden Pickup Overturns In Etah
फ़िरोज़ाबाद

एटा में दर्दनाक हादसा:गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलटी, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम – Two Labourers Killed After Wheat-laden Pickup Overturns In Etah

November 26, 2026


Two Labourers Killed After Wheat-Laden Pickup Overturns in Etah

एटा में हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के गंजडुंडवारा रोड पर गांव रामनगर के पास बुधवार देर रात गेहूं से भरी मैक्स पिकअप पलटने से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों युवक चकोरी प्लांट में काम करने जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार, थाना बागवाला क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी रोहित उर्फ बंटी (20) पुत्र प्रेमपाल और अजय (20) पुत्र सतेंद्र बुधवार देर रात बाइक से चकोरी प्लांट जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामनगर के पास गेहूं से भरी मैक्स पिकअप पलट गई। दोनों बाइक सवार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रोहित चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसके भाई धर्मवीर और बॉबी मजदूरी करते हैं। दोनों विवाहित हैं। वहीं, अजय तीन भाइयों और दो बहनों में बीच का था। उसके परिवार के लोग खेती और मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। दोनों युवक भी मजदूरी कर परिवार की आजीविका में हाथ बंटाते थे। उनकी असमय मौत से गांव अहमदाबाद में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X