रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एनवीडिया:ट्रंप के दबाव में हुई हुआंग की वापसी? अटॉर्नी जनरल ने जांच पर साधी चुप्पी; थेरेपी ले रहे जेनसन – Why Was Jensen Huang Reinstated As Nvidia Ceo Trump Pressure Doj Investigation And China Links
दुनिया

एनवीडिया:ट्रंप के दबाव में हुई हुआंग की वापसी? अटॉर्नी जनरल ने जांच पर साधी चुप्पी; थेरेपी ले रहे जेनसन – Why Was Jensen Huang Reinstated As Nvidia Ceo Trump Pressure Doj Investigation And China Links

November 25, 2026


एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग को फिर से पद पर बहाल करने का फैसला अब सवालों के घेरे में है। इस फैसले की जांच-पड़ताल बढ़ रही है। हुआंग ने उन दावों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में कंपनी के बोर्ड ने उन्हें वापस सीईओ के पद पर बैठाया। इस बीच, खबर कि हुआंग ने अपने कर्मचारियों को बताया है कि वह थेरेपी ले रहे हैं।

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश हुआंग से जुड़े विवाद पर जवाब देने से बचते हुए नजर आए। यह विवाद हुआंग और एक महिला के संबंध से जुड़ा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन की खुफिया एजेंट हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सेक्शन 301 जांच क्या है: अमेरिका को कैसे मिलता है दूसरे देशों पर कार्रवाई का अधिकार, भारत पर क्या असर?

ब्लांश ने इस मामले की जांच में न्याय विभाग की भूमिका को भी कम करके दिखाने की कोशिश की। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया। इसके बजाय उन्होंने एनवीडिया को एक ‘अच्छा कारोबारी’ बताया। जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या हुआंग कभी जांच के दायरे में रहे हैं, तो ब्लांश ने कहा, ‘मैं जांच के बारे में बात नहीं करूंगा। इसका क्या मतलब है? क्या हुआंग की जांच हुई थी? किस मामले में?’

चिप चीन पहुंचने की जांच कहां तक पहुंची?

सिर्फ 12 दिन पहले ब्लांश ने कहा था कि एनवीडिया के एआई चिप को लेकर जांच जारी है। यह जांच निर्यात से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर हो रही है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी एक अहम सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि यह पता लगाना जरूरी है कि कहीं एनवीडिया के चिप गैरकानूनी तरीके से चीन तो नहीं भेजे जा रहे थे। सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को एक साक्षात्कार दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि जेनसन हुआंग को फिर से एनवीडिया का सीईओ बनाने की सिफारिश करने से पहले उन्होंने ब्लांश और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन से सलाह ली थी।

ये भी पढ़ें: असंगठित क्षेत्र में रोजगार का रिकॉर्ड: उद्यमों की संख्या में 18.81% की बढ़ोतरी, महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी

हुआंग की वापसी से पहले बोर्ड को क्या भरोसा दिया गया?

ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से एनवीडिया के बोर्ड को भरोसा दिए जाने के बाद ब्लांश का यह बयान सामने आया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने बोर्ड से कहा था कि हुआंग के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं चल रहा है। यह भरोसा सोमवार को हुआंग की दोबारा नियुक्ति से पहले दिया गया था। उनकी वापसी का फैसला अचानक लिया गया था। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि हुआंग से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास कुछ दूसरी जानकारियां भी थीं। इनके बावजूद अधिकारियों ने बोर्ड को यह भरोसा दिया था। खुफिया एजेंसियों को शक था कि जेनसन के एलिस हुआंग नाम की महिला से संबंध थे। यह महिला चीन को जानकारियां दे सकती थी।  

जांच जारी है, फिर हुआंग को आरोपों से अलग कैसे बताया?

पत्रकारों ने ब्लांश से एक और सवाल पूछा। उनसे पूछा गया कि एनवीडिया पर निर्यात नियमों के उल्लंघन की जांच अभी जारी है। ऐसे में हुआंग को किसी आपराधिक मामले से कैसे अलग रखा जा सकता है?  इस पर ब्लांश ने कहा, ‘जब आप कहते हैं कि निर्यात से जुड़ी जांच जारी है, तो मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं’।

एलिस हुआंग मेगास्पीड की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। यह सिंगापुर की कंपनी है। संघीय जांचकर्ता इस कंपनी की जांच कर रहे हैं। आरोप है कि उसने निर्यात नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन किया। साथ ही, एनवीडिया के उन्नत एआई चिप गैरकानूनी तरीके से चीन भेजे गए।

मेगास्पीड ने पिछले सप्ताह अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी किया था। कंपनी ने कहा था कि वह अमेरिका के निर्यात नियंत्रण कानूनों के तहत अपनी जिम्मेदारियों को बेहद गंभीरता से लेती है। कंपनी ने यह भी कहा था कि उसने अमेरिकी वाणिज्य विभाग के उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो के निरीक्षण में सहयोग किया है। वह अमेरिका की किसी भी अन्य संबंधित सरकारी एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X