शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:श्योपुर में खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एमजी हेक्टर, दो दोस्तों की मौके पर मौत; तीन गंभीर घायल – Horrific Road Accident: Speeding Car Rams Into A Truck; Two Friends Killed, Three Critically Injured
श्योपुर

एमपी:श्योपुर में खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एमजी हेक्टर, दो दोस्तों की मौके पर मौत; तीन गंभीर घायल – Horrific Road Accident: Speeding Car Rams Into A Truck; Two Friends Killed, Three Critically Injured

November 20, 2026


Horrific road accident: speeding car rams into a truck; two friends killed, three critically injured.

घटना में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

विस्तार

श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में समरसा आरटीओ बैरियर के पास देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एमजी हेक्टर कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पांच दोस्त एमजी हेक्टर कार में सवार होकर ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान समरसा आरटीओ बैरियर के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में यश गर्ग (30) और राहुल शर्मा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार सुमित कुशवाहा, सुरेंद्र और सुग्रीव सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़ें: बदले की कहानी आई सामने, पिता की हत्या के 7 साल बाद बेटे ने कुल्हाड़ी से लिया बदला

घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुमित कुशवाहा और सुरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया, जबकि सुग्रीव सुमन को माधोपुर भेजा गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

बैंक कर्मचारी थे राहुल, यश की बाजार में थी दुकान

इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मृतक राहुल शर्मा आईडीबीआई बैंक में कर्मचारी थे। उनके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। वहीं, यश गर्ग गणेश बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। कार में सवार सुमित कुशवाहा असिस्टेंट मैनेजर हैं, जबकि सुग्रीव सुमन और सुरेंद्र भी आईडीबीआई बैंक में कर्मचारी बताए गए हैं।

मानपुर थाना प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। पांच दोस्त एक साथ खाना खाने निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए भीषण हादसे ने दो की जिंदगी छीन ली और तीन को अस्पताल पहुंचा दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X