एमपी:10 साल बाद मध्य प्रदेश ने फिर जीती राष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप, 122 पदकों के साथ बना ओवरऑल विजेता – Historic Kudo Win For Mp: Clinches National Championship Title By Winning 122 Medals With 61 Golds

कूडो प्रतियोगिता
November 20, 2026

कूडो प्रतियोगिता
राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट खेल कूडो में मध्य प्रदेश ने नया इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद (गुजरात) के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 122 पदक जीते और ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीम ने 61 स्वर्ण, 27 रजत और 34 कांस्य पदक हासिल किए। प्रदेश ने एक दशक बाद यानी 2016 के बाद यह उपलब्धि दोबारा हासिल की है। भारत में कूडो के संस्थापक एवं इंडिया हेड कोच मेहुल वोरा ने मध्य प्रदेश की टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों के लगातार बेहतर होते प्रदर्शन की सराहना की।
प्रदेश को पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचाने में सागर के खिलाड़ियों की भूमिका भी अहम रही। मध्य प्रदेश कूडो के संस्थापक एवं हेड कोच डॉ. मोहम्मद एजाज खान के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में उतरे सागर के खिलाड़ियों ने कुल 35 पदक जीते। इनमें 17 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।
पढे़ं: 15 दिन की मेहनत के बाद मिला 3.17 कैरेट का हीरा, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे
प्रतियोगिता में सागर के दो नन्हे खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-5 बालिका वर्ग में महज 4 वर्षीय अनवी कौरव ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-6 बालक वर्ग में 5 वर्षीय दैविक तिवारी ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने कम उम्र में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
हेड कोच डॉ. एजाज खान ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने प्रशिक्षक हरिकांत तिवारी, शुभम राठौर और मेघा भोजक के योगदान की सराहना की। मध्य प्रदेश की इस उपलब्धि और सागर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में खुशी का माहौल है। विजेता खिलाड़ियों के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
November 19, 2026
जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचा बुजुर्ग विस्तार झोपड़ी में न टीवी है, न पंखा और न ही बिजली से चलने वाला कोई अन्य उपकरण। परिवार का गुजारा मजदूरी से चलता है और घर में सिर्फ एक बल्ब जलता है। इसके बावजूद बिजली कंपनी ने 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को 1 लाख 39 हजार 232 रुपए […]
November 17, 2026
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार विस्तार कर्रापुर पुलिस चौकी अंतर्गत फोरलेन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक सागर स्थित बंसल हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों […]
November 16, 2026
आबकारी विभाग का नया फरमान विस्तार शराब दुकान के बाहर हुई युवक की मौत के बाद आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाते हुए अनोखा आदेश जारी किया है। अब जिले की लाइसेंसी शराब दुकानों से बीमार, वृद्ध और अत्यधिक कमजोर दिखने वाले व्यक्तियों को शराब नहीं बेची जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने दुकानदारों से ऐसे […]
