शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:गलत खानपान से युवाओं में बढ़ रही बवासीर की समस्या – The Problem Of Hemorrhoids Is On The Rise Among Young People Due To Poor Dietary Habits

November 20, 2026


ऊना। अनियमित खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में बवासीर (पाइल्स) की समस्या बढ़ रही है। कम फाइबर वाला भोजन, फास्ट फूड का अधिक सेवन, पर्याप्त पानी न पीना और शारीरिक गतिविधियों में कमी इस समस्या के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में हर माह बवासीर की शिकायत लेकर करीब 30 से 40 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 20 युवा मरीज भी शामिल हैं।

चिकित्सकों के अनुसार लंबे समय तक कब्ज रहना बवासीर की समस्या को बढ़ा सकता है। शुरुआत में मरीजों को मल त्याग के दौरान दर्द, जलन और खून आने जैसी परेशानियां होती हैं। कई लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं, जिससे समस्या गंभीर हो सकती है।

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बवासीर के उपचार के लिए क्षारसूत्र विधि का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आयुर्वेद की विशेष उपचार पद्धति है, जिसमें औषधीय लेप से तैयार धागे का इस्तेमाल किया जाता है। मरीज की स्थिति और बीमारी की गंभीरता के अनुसार चिकित्सक उपचार की प्रक्रिया निर्धारित करते हैं।

चिकित्सकों की सलाह है कि बवासीर से बचाव के लिए खानपान में सुधार करना जरूरी है। भोजन में हरी सब्जियां, फल और फाइबर युक्त पदार्थ शामिल करने चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ नियमित व्यायाम भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X