एमपी क्राइम:रीवा में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, होश आने पर पीड़िता ने बताया आरोपी का नाम – Mp Crime: Attempted Murder Following The Minor In Rewa Victim Reveals The Accused’s Name

दुष्कर्म
November 23, 2026

दुष्कर्म
रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली थी। अस्पताल में उपचार के दौरान होश आने पर उसने पुलिस को आपबीती बताई और आरोपी की पहचान की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेहोशी की हालत में मिली थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को सूचना मिलने पर डभौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां नाबालिग बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए जवा थाना क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
होश आने पर बताया आरोपी का नाम
उपचार के दौरान होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ही गांव टिकरी निवासी विनय सिंह बघेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पीड़िता की हत्या करने की कोशिश भी की, जिसके चलते वह बेहोश हो गई थी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी विनय सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। डभौरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
November 27, 2026
रीवा शहर में विकास कार्यों के लोकार्पण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच श्रेय लेने की होड़ देखने को मिली। अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 37 एमएलडी क्षमता वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक ही दिन में दो बार लोकार्पण किया गया। पहले कांग्रेस के […]
November 26, 2026
रीवा कमिश्नर के आदेश पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी विस्तार मप्र हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह के आदेश पर मुख्य न्यायाधीश ने गंभीर टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस ने कहा कि कमिश्नर को इस मामले में बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत है। उन्हें […]
November 24, 2026
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक रीवा में होगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आईटीआई परिसर में होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 15 जिलों के करीब 3,500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। रैली के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण, मेडिकल जांच और आवश्यक दस्तावेज […]
