रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रीवा:कमिश्नर के आदेश पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, चीफ जस्टिस बोले- बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत,2 दिन में जवाब तलब – Rewa: High Court Slams Commissioner’s Order, Says Basic Training Needed; Seeks Fresh Response
रीवा

रीवा:कमिश्नर के आदेश पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, चीफ जस्टिस बोले- बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत,2 दिन में जवाब तलब – Rewa: High Court Slams Commissioner’s Order, Says Basic Training Needed; Seeks Fresh Response

November 26, 2026


Rewa: High Court Slams Commissioner’s Order, Says Basic Training Needed; Seeks Fresh Response

रीवा कमिश्नर के आदेश पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी

विस्तार

मप्र हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह के आदेश पर मुख्य न्यायाधीश ने गंभीर टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस ने कहा कि कमिश्नर को इस मामले में बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत है। उन्हें निरोध (Detention) से संबंधित बुनियादी कानूनी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। कोर्ट ने आदेश में कई खामियां होने की बात कहते हुए इस पूरी प्रक्रिया को जिम्मेदारी भरा कार्य बताया।

क्या है पूरा मामला?

मामला रीवा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक PIT NDPS Act के तहत रीवा कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने उन्हें छह महीने के लिए भोपाल जेल में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आलोक तिवारी ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी।

ये भी पढ़ें: मप्र हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार: डीजीपी की 6 याचिकाएं खारिज कर लगाया जुर्माना, पीड़ितों का मुआवजा बढ़ा

सुनवाई के दौरान कमिश्नर के आदेश पर टिप्पणी

मंगलवार 25 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोकजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने रीवा कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह द्वारा पारित निरोध आदेश में कई त्रुटियां होने की बात कही। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कमिश्नर को इस विषय में बुनियादी प्रशिक्षण की आवश्यकता है। निरोध से संबंधित उनके बेसिक नॉलेज में भी स्पष्टता दिखाई नहीं दे रही है।

कोर्ट ने मांगा संक्षिप्त जवाब

हाईकोर्ट ने इस तरह के आदेश को बेहद जिम्मेदारीपूर्ण कार्य बताते हुए उसमें कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक तथ्यों की स्पष्टता पर जोर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में दो दिन का समय देते हुए पुनः संक्षिप्त जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में आगे की सुनवाई के दौरान कमिश्नर की ओर से प्रस्तुत जवाब और कोर्ट की अगली टिप्पणी महत्वपूर्ण होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X