शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नजर हटी, दुर्घटना घटी:काशी में 84 घाट, 30 ब्लैक स्पॉट, न जेटी न बैरिकेडिंग; छठ पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु – Chhath Puja In Varanasi 84 Ghats 30 Black Spots No Jetties No Barricading
वाराणसी

नजर हटी, दुर्घटना घटी:काशी में 84 घाट, 30 ब्लैक स्पॉट, न जेटी न बैरिकेडिंग; छठ पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु – Chhath Puja In Varanasi 84 Ghats 30 Black Spots No Jetties No Barricading

November 14, 2026


Chhath puja in Varanasi 84 ghats 30 black spots no jetties no barricading

मुंशी घाट पर नहीं लगी जेटी

विस्तार

गंगा में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके हैं। नगर निगम ने बीते मई में हादसों की आशंका वाले 30 घाटों और स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया था। 86 घाटों पर होने वाली पूजा में महज 40 जल पुलिस, 10 गोताखोरों और 10 स्थानीय मल्लाहों को तैनात किया जाएगा।

अब छठ पर्व पर इन घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु जुटेंगे। शाम को अस्ताचलगामी और अगली सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग पानी में भी उतरेंगे। इसके बावजूद पानी की गहराई में जाने से रोकने के लिए न तो बांस या लोहे की बैरिकेडिंग कराई गई है और न ही जेटी लगाई गई है। घाटों पर केवल आंशिक सिल्ट सफाई कराकर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई है।

ब्लैक स्पॉट चिह्नित घाटों पर नगर निगम और जल पुलिस की ओर से वैरिकेडिंग कराने और वॉच टावर से निगरानी की योजना बनाई गई थी। लेकिन 6 महीने बीतने के बाद भी यह योजना जमीन पर नहीं उतर सकी। सुरक्षा के नाम पर घाटों पर केवल चेतावनी और खतरे के निशान वाले बोर्ड लगाए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X