करवाचौथ 2026:बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, जानें पूजा और चंद्रोदय का समय – Karwa Chauth Live Moonrise Time 2026 In Bareilly

करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद
October 29, 2026

करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद
बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में आज करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस बार करवाचौथ पर लक्ष्मी नारायण, राजयोग, बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य योग, परिधि योग, गौरी योग और सर्वार्थ सिद्धियोग का संयोग बन रहा है। सुहागिनों ने इसी संयोग में अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखा है। शाम को होने वाले पूजन के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं।
बरेली के पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि सरगी खाने का शुभ समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच है। शाम को पूजन के लिए 5:38 बजे से 6:56 बजे तक शुभ समय है। रात 8:04 बजे चंद्रोदय होगा। शुभ संयोगों के कारण इस बार करवाचौथ का व्रत फलदायी और मंगलकारी होगा।
शाहजहांपुर में रात 8:02 बजे होगा चंद्रोदय
शाहजहांपुर में करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। शाम को विधि-विधान से पूजन करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। श्री रुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ला ने बताया कि महावीर पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर को सुबह 4:28 बजे शुरू होकर 30 अक्टूबर की रात 2:11 बजे समाप्त होगी। शाहजहांपुर में रात 8:02 बजे चंद्रोदय होगा। इसी समय महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन करेंगी। पूजा का शुभ समय सूर्यास्त के बाद से चंद्रोदय तक रहेगा।
November 13, 2026
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियां निभाने और आवंटित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में बताया गया कि […]
November 13, 2026
पुवायां। भाई दूज से एक दिन पहले गांव ककरहा निवासी शिवम (17) की मध्य प्रदेश के रीवा में कंबाइन से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। ककरहा के बबलू के एक पुत्री खुशबू (19) और दो पुत्र शिवम, सत्यम (9) हैं। परिवार के लोग मजदूरी […]
November 13, 2026
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने एसडीएम सदानंद सरोज को निलंबित करने और कानूनगो की ओर से कार्यकर्ताओं पर दर्ज रिपोर्ट को एक्सपंज करने की मांग उठाई है। ऐसा न करने पर 16 नवंबर को जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर पुतला दहन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष ने […]
