रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर अग्निकांड:मंडलायुक्त-सीपी बिल्डरों से वसूलेंगे जुर्माना, राधिका अपार्टमेंट ध्वस्तीकरण रोकने की तैयारी – Kanpur Radhika Apartment Fire Divisional Commissioner And Police Commissioner To Recover Fines From Builders
कानपुर

कानपुर अग्निकांड:मंडलायुक्त-सीपी बिल्डरों से वसूलेंगे जुर्माना, राधिका अपार्टमेंट ध्वस्तीकरण रोकने की तैयारी – Kanpur Radhika Apartment Fire Divisional Commissioner And Police Commissioner To Recover Fines From Builders

November 22, 2026


कानपुर में पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद अब वहां रहने वाले 12 परिवारों को राहत देने की तैयारी है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने हाल ही में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम से अनौपचारिक मुलाकात की। इस दौरान तय हुआ कि केडीए उपाध्यक्ष से बात कर फिलहाल ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया रोकने का प्रयास किया जाएगा। इसके बदले पांच आरोपी बिल्डरों से ही भारी जुर्माना वसूलकर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं विकसित कराई जाएंगी।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार इसी तरह की कार्रवाई मानकों के विपरीत बिल्डिंग बनाने वाले सभी 63 बिल्डरों के साथ भी की जाएगी। उनसे ही जुर्माना वसूल कर अपार्टमेंट में सुविधाएं दी जाएंगी। सोमवार को राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में पांच बिल्डरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद केडीए ने अपार्टमेंट में ध्वस्तीकरण क्यों न किया जाए इस संबंध में नोटिस चस्पा किया था।

Kanpur Radhika Apartment fire Divisional Commissioner and Police Commissioner to recover fines from builders

कानपुर में राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड
– फोटो : amar ujala

कोई अधिकारी या कर्मचारी जांच करने नहीं पहुंचा

इससे वहां रहने वाले 12 परिवारों की चिंता बढ़ गई थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और गहने बेचकर 18 से 20 लाख रुपये में फ्लैट खरीदे थे। बिल्डरों ने उन्हें सुविधाओं और सुरक्षित आशियाने के सपने दिखाए, लेकिन अब उनके सामने बेघर होने का खतरा खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि निर्माण के दौरान केडीए का कोई अधिकारी या कर्मचारी जांच करने नहीं पहुंचा, लेकिन अब ध्वस्तीकरण का नोटिस लगा दिया गया है।

Kanpur Radhika Apartment fire Divisional Commissioner and Police Commissioner to recover fines from builders

कानपुर में राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड
– फोटो : amar ujala

63 बिल्डरों को जुर्माने के नोटिस भेजने की तैयारी

राधिका अपार्टमेंट समेत शहर की संकरी सड़कों पर मानकों के विपरीत अपार्टमेंट बनाने वाले कुल 63 बिल्डरों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए अपार्टमेंटों का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही सभी बिल्डरों को जुर्माने के नोटिस भेजे जाएंगे। जुर्माना अदा न करने वाले बिल्डरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur Radhika Apartment fire Divisional Commissioner and Police Commissioner to recover fines from builders

कानपुर में राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड
– फोटो : amar ujala

निर्माण के समय तैनात अवर अभियंताओं की भी बनेगी सूची

पटकापुर, गिलिस बाजार, खास बाजार, चौक, डिप्टी का पड़ाव, मेस्टन रोड, हूलागंज, चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, प्रेमनगर, कमला टावर और घुमनी बाजार समेत अन्य इलाकों में मानकों के विपरीत बने अपार्टमेंट की जांच के साथ उनके निर्माण के समय संबंधित जोन में तैनात रहे केडीए के अवर अभियंताओं की सूची भी तैयार की जा रही है। इससे पता लगाया जाएगा कि अवैध निर्माण के दौरान किस स्तर पर लापरवाही बरती गई और किन अधिकारियों की अनदेखी से ये अपार्टमेंट खड़े हुए।

Kanpur Radhika Apartment fire Divisional Commissioner and Police Commissioner to recover fines from builders

कानपुर में राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड
– फोटो : amar ujala

अपार्टमेंट में कराए जाएंगे ये 10 इंतजाम

  • प्रत्येक अपार्टमेंट में भूकंपरोधी यंत्र लगवाया जाएगा।
  • हर मंजिल पर दो अग्निशमन यंत्र और ग्राउंड फ्लोर से अंतिम मंजिल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था होगी।
  • बिजली के तार खुले या लटकते नहीं रहेंगे। मीटरों को भी सुरक्षा कवर से ढका जाएगा।
  • दोपहिया वाहन बिजली के मीटरों से दूर खड़े कराए जाएंगे। जगह न होने पर उन्हें अपार्टमेंट के बाहर खड़ा करने की व्यवस्था होगी।
  • आग लगने पर बचाव के लिए प्रत्येक मंजिल पर रस्सी वाली सीढ़ी की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि लोगों को जान बचाने के लिए नीचे न कूदना पड़े।
  • अपार्टमेंट से बाहर निकलने के लिए दो रास्ते बनाने का प्रयास किया जाएगा।
  • नगर निगम के पानी के साथ बोरवेल और ओवरहेड टैंक की सुविधा भी कराई जाएगी।
  • मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड और सीढ़ियों सहित प्रत्येक मंजिल पर कम से कम एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
  • मुख्य गेट से सीधे फ्लैट में संपर्क के लिए इंटरकॉम की सुविधा होगी।
  • बारिश में जलभराव रोकने के लिए सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त कराया जाएगा।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X