काशी में ठहरना हुआ शाही, गंगा किनारे सुइट 4 लाख, क्रूज पांच लाख तक – A Royal Stay In Kashi Suites By The Ganges Cost 4 Lakh While Cruises Can Go Up To 5 Lakh

काशी
– फोटो : Amar Ujala
November 22, 2026

काशी
– फोटो : Amar Ujala
देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते होटल, गेस्ट हाउस से लेकर क्रूज और नावों तक की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। 24 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। गंगा किनारे स्थित हेरिटेज होटलों के प्रीमियम सुइट का एक रात का किराया चार लाख रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, लग्जरी क्रूज के विशेष पैकेज साढ़े तीन लाख रुपये तक में बुक हो रहे हैं। पांच लाख रुपये में 60 सीटों वाले अलकनंदा क्रूज की बुकिंग भी हो चुकी है। होटल नहीं मिलने पर पर्यटकों को होम स्टे का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां सामान्य कमरे का किराया भी सात से आठ हजार रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गया है।
होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह फुल
देव दीपावली को लेकर काशी के पर्यटन कारोबार में तेजी आई है। शहर के तारांकित होटलों से लेकर बजट होटल, लॉज और धर्मशालाओं तक में कमरे उपलब्ध नहीं हैं। कई महीने पहले ही एडवांस बुकिंग हो जाने के कारण आखिरी समय में आने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिए विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
गंगा घाटों का सीधा नजारा दिखाने वाले हेरिटेज और लग्जरी होटलों की मांग सबसे अधिक है। इन होटलों के प्रीमियम सुइट का किराया एक रात के लिए चार लाख रुपये तक पहुंच गया है। पर्यटक बालकनी से गंगा आरती और दीपों की जगमगाहट देखने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। होटल में जगह नहीं मिलने के कारण पर्यटक होम स्टे और पेइंग गेस्ट की ओर रुख कर रहे हैं। सामान्य सुविधाओं वाले होम स्टे भी सात से आठ हजार रुपये प्रतिदिन की दर से बुक हो रहे हैं।
November 29, 2026
श्रीभूमा अध्यात्म पीठ आश्रम में भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा व्यास पं. रामदयालु त्रिपाठी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कहा कि भगवान शिव ही आदि और अनंत हैं और उन्हीं की शक्ति से संपूर्ण ब्रह्मांड संचालित होता है। काशी […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : संवाद विस्तार आईएमएस बीएचयू में नए साल से मरीजों की सर्जरी में रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से सॉफ्ट टिश्यू सर्जिकल रोबोट खरीदा जा रहा है। 10 दिसंबर तक इसे सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में स्थापित करने की तैयारी है। इसके साथ […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Freepik विस्तार नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नितिन पांडेय की अदालत ने शुक्रवार को दोषी सोनू राजभर को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर विभिन्न धाराओं में जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की कुल धनराशि का 80 […]
