रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार्तिक पूर्णिमा:संगम स्नान, पंचकोसी परिक्रमा को उमड़े लोग, पुल पर प्रतिबंध के बाद भी सजी दुकानें; अलर्ट – Kartik Purnima Crowds Gather Holy Dip Sangam And Panchkosi Parikrama Shops Despite Ban Bridge Alert Issued
आज़मगढ़

November 24, 2026

Kartik Purnima Crowds gather holy dip Sangam and Panchkosi Parikrama shops despite ban bridge alert issued

दुर्वासा धाम में विद्युत झालरों से सजाया गया भगवान शिव का गर्भगृह।
– फोटो : संवाद

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में तमसा-मंजूषा संगम पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके लिए करीब तीन किलोमीटर के दायरे में तीन दिवसीय मेला सोमवार शाम से ही गुलजार होने लगा।

दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन मेले की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की जमीनी हकीकत प्रशासन के दावों से अलग नजर आई। सोमवार शाम तक कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने नहीं पहुंचा।

मेला क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या तमसा नदी पर बने पुल को लेकर है। प्रशासन की ओर से पुल पर दुकानें लगाने पर रोक है, क्योंकि इससे भीड़ जमा होने के साथ आवागमन बाधित होता है। इसके बावजूद दुकानदार पुल पर दुकानें सजा लेते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X