रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ:उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन, नमो घाट पर उत्तर-दक्षिण की संस्कृति का संगम – Kashi-tamil Sangamam Confluence Of North And South Cultures At Namo Ghat Students Prayers At Vishwanath Dham
वाराणसी

November 28, 2026

काशी-तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इसके अलावा काशी-तमिल संगमम के लिए तमिलनाडु से 250 छात्र काशी आए हैं। इन सभी छात्रों ने सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। 

सीएम ने तमिलनाडु से आए सभी प्रतिभागियों का किया स्वागत

सीएम योगी ने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में तमिलनाडु से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मुझे आनंद की अनुभूति हो रही है। काशी तमिल संगमम भारतीय संस्कृति की परंपरा का आज एक उत्सव बन गया है। जहां भाषाएं अलग-अलग हैं, लेकिन हम सबके भाव एक हैं। परंपराएं विविध हैं, पर संस्कृति एक है। यही है प्रधानमंत्री मोदी का एक भारत, श्रेष्ठ भारत का लक्ष्य। 12 दिसंबर 2026 तक चलने वाले काशी तमिल संगमम में तमिल की कालजयी ज्ञान परंपरा और उसके जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर हम सबको प्राप्त होगा।   

विश्वनाथ धाम में मंदिर प्रशासन ने छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पवर्षा और डमरू वादन के बीच छात्रों का अभिनंदन हुआ। मंदिर प्रशासन ने सभी को स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके साथ ही छात्रों को अंगवस्त्र भी प्रदान किए गए।

Kashi-Tamil Sangamam confluence of North and South cultures at Namo Ghat students prayers at Vishwanath Dham

काशी-तमिल संगमम

काशी-तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का आगाज नमो घाट पर हुआ। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 12 दिसंबर तक चलने वाले आयोजन में तमिलनाडु से सात समूहों में 1750 प्रतिनिधि आएंगे।

Kashi-Tamil Sangamam confluence of North and South cultures at Namo Ghat students prayers at Vishwanath Dham

काशी-तमिल संगमम

नमो घाट पर तमिलनाडु से आए लोगों ने वहां के प्रसिद्ध लूंगी, साड़ी समेत अन्य सामग्रियों का स्टाल लगाया है। जबकि काशी के लोगों ने भी बनारसी साड़ी समेत अन्य सामग्रियों का स्टाल लगाया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 

Kashi-Tamil Sangamam confluence of North and South cultures at Namo Ghat students prayers at Vishwanath Dham

काशी-तमिल संगमम

काशी-तमिल संगमम के पांचवें संस्करण की थीम ”तिरुक्कुरल पयिलोम-तिरुक्कुरल अभ्यास करें” रखी गई है। इसके माध्यम से तमिल साहित्य के महान कवि तिरुवल्लुवर की कालजयी रचना तिरुक्कुरल की शिक्षाओं को विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

Kashi-Tamil Sangamam confluence of North and South cultures at Namo Ghat students prayers at Vishwanath Dham

काशी तमिल संगमम

आयोजन के दौरान शैक्षणिक संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषा संबंधी गतिविधियां और विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X