रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आगरा

Agra News:बाबा रामजीराम को प्रसाद चढ़ाकर मांगीं सुख-समृद्धि की मन्नत – Offered *prasad* To Baba Ramjiram And Prayed For Happiness And Prosperity

November 28, 2026


कागारौल। दिगरौता स्थित रामजीराम बाबा के प्राचीन मंदिर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। मेले में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रामजीराम के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगीं।

मेले में बच्चों के लिए आकर्षक झूले और युवाओं के लिए बड़े झूले आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही मिठाई, चाट और खान-पान की दुकानों पर लोगों ने जमकर स्वाद का लुत्फ उठाया, जबकि महिलाओं ने मिट्टी के बर्तनों व घरेलू सामान की खरीदारी की। इस दौरान इं. ओमप्रकाश, विशंभर सिंह, मोनी प्रधान, अजब सिंह मुंशी, हरिभान सिंह, सत्येंद्र चौधरी प्रधान, ऋषिपाल और आकाश पैलवार ने मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X