रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुंभ-2027:हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े – Kumbh 2027: Group Of Ramta Panch From Juna Akhara Arrived In Haridwar Saints Were Welcomed
हरिद्वार

कुंभ-2027:हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े – Kumbh 2027: Group Of Ramta Panch From Juna Akhara Arrived In Haridwar Saints Were Welcomed

November 25, 2026


Kumbh 2027: group of Ramta Panch from Juna Akhara arrived in Haridwar saints were welcomed

हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात
ग्राफिक्स

विस्तार

हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात के नगर प्रवेश के साथ शुभारंभ हो गया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की भव्य नगर प्रवेश यात्रा आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। यात्रा के हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करते ही श्यामपुर और चंडी चौकी पर स्थानीय श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने साधु-संतों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

संतों के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के अनुसार, चंडी चौकी से स्वागत के बाद यह यात्रा श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर होते हुए ज्वालापुर स्थित गुग्गा पीर क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेगी।

वहां पहुंचने के बाद अखाड़े के सभी साधु-संत अपने निर्धारित डेरे छावनी में विश्राम करेंगे, जहां आगामी धार्मिक अनुष्ठानों और शाही स्नान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X