रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:114 करोड़ की तीन परियोजनाओं से सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था – Three Projects Worth 114 Crore To Improve Citys Traffic System

November 25, 2026


मिलिट्री तिराहे से रामपुर चुंगी तक सड़क और अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक बनेगी फोरलेन, सोलानी पुल का निर्माण अंतिम चरण में

रुड़की। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम से राहत दिलाने के लिए करीब 114 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें मिलिट्री तिराहे से रामपुर चुंगी तक छह करोड़ रुपये की सड़क, अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक 70 करोड़ रुपये की फोरलेन सड़क और 38.13 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा सोलानी पुल शामिल है। दो सड़क परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जबकि सोलानी पुल अगले एक महीने में तैयार हो सकता है। मिलिट्री तिराहे से रामपुर चुंगी तक सड़क निर्माण के लिए कुंभ मेला अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत हुआ है। लंबे समय से बदहाल इस सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक फोरलेन सड़क को मंजूरी मिली है। केंद्र सरकार से बजट स्वीकृति और शासन की मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना को मार्च 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। फोरलेन बनने से मंगलौर और दिल्ली रोड की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, 38.13 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सोलानी पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अगले एक महीने में तैयार होने की संभावना है। पुल शुरू होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। तीनों परियोजनाएं पूरी होने पर शहर में यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X