शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
केकड़ी:सावर पंचायत समिति में भाजपा का सूपड़ा साफ, 15 में से केवल एक पर मिली जीत, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले – Kekri Panchayat Polls: Congress Sweeps Sawar With 13 Of 15 Seats As Bjp Wins Just One, Independent One
अजमेर

केकड़ी:सावर पंचायत समिति में भाजपा का सूपड़ा साफ, 15 में से केवल एक पर मिली जीत, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले – Kekri Panchayat Polls: Congress Sweeps Sawar With 13 Of 15 Seats As Bjp Wins Just One, Independent One

November 20, 2026


केकड़ी क्षेत्र की सावर पंचायत समिति के चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम सामने आए हैं। यहां मतदाताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। भाजपा को 15 में से केवल एक सीट पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 13 सीटों पर कब्जा जमाया है। यहां एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।

सावर में जिस एक सीट से भाजपा अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाई है, वह वार्ड नम्बर 10 है। यहां भाजपा के राजेन्द्र मीणा ने चुनाव जीतकर सावर पंचायत समिति में पार्टी की नामलेवा स्थिति बचाकर रख ली, वरना यदि भाजपा यह एक सीट भी नहीं जीतती तो समिति में उसका नामोनिशान ही नहीं रहता। यहां एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता हैं। इसमें वार्ड 2 से निर्दलीय रामप्यारी गुर्जर विजयी रही हैं।

सावर के ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए इन परिणामों ने न केवल केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक जानकारों को चौंका दिया है, बल्कि राजनीति की आगामी तस्वीर की ओर भी स्पष्ट इशारा कर दिया है, जो भाजपा के लिए काफी चिंताजनक माना जा रहा है। एक तरफ विधानसभा क्षेत्र की केकड़ी पंचायत समिति में 8-7 व सरवाड़ पंचायत समिति में 9-6 के अंतर से भाजपा ने बहुमत हासिल किया है, वहीं सावर में कांग्रेस की एकतरफा जीत ने यहां भाजपा के वर्चस्व पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। इस शर्मनाक हार ने अन्य पंचायत समितियों में बहुमत हासिल करने की भाजपा की खुशी धूमिल कर दी हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: समाज के पंचों के फैसले से खत्म नहीं होगा हिंदू विवाह, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका; जानें वजह

यहां मतगणना के बाद निर्वाचन विभाग द्वारा जारी की गई विजयी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार वार्ड 1 से कांग्रेस के हंसराज बलाई, वार्ड 2 से निर्दलीय रामप्यारी गुर्जर, वार्ड 3 से कांग्रेस के मिश्रीलाल रैगर, वार्ड 4 से कांग्रेस की परवीना बानो, वार्ड 5 से कांग्रेस की पिंकी कुमावत, वार्ड 6 से कांग्रेस की सीमा देवी मीणा, वार्ड 7 से कांग्रेस की प्रेम देवी खारोल, वार्ड 8 से कांग्रेस की दुर्गा देवी गुर्जर, वार्ड 9 से कांग्रेस के फोरूलाल मीणा, वार्ड 10 से भाजपा के राजेन्द्र मीणा, वार्ड 11 से कांग्रेस की धर्मा कुमारी गुर्जर, वार्ड 12 से कांग्रेस की दुर्गा देवी गुर्जर, वार्ड 13 से कांग्रेस की लाली देवी मीणा, वार्ड 14 से कांग्रेस की प्रिया वैष्णव, वार्ड 15 से कांग्रेस की बाली देवी कहार चुनाव जीते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X