रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्या एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना बनाने से होता है कैंसर? जानें सच और इस्तेमाल के सही तरीके – Does Cooking In Aluminum Utensils Cause Cancer? Nutritionist Explains The Truth, Health Risks And Safety Tips
फिटनेस

November 26, 2026

Does Cooking in Aluminum Utensils Cause Cancer: भारतीय रसोई में एल्यूमिनियम यानी एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल काफी आम है। खाना बनाने से लेकर दूध गर्म करने और प्रेशर कुकर में दाल पकाने तक कई कामों में इन बर्तनों का उपयोग किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से एल्यूमिनियम के बर्तनों को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि इन बर्तनों में खाना पकाने से एल्यूमिनियम भोजन में घुल जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है और कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना बनाना खतरनाक है? क्या इन्हें तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए? 

आइए जानते हैं कि इस दावे के पीछे कितनी सच्चाई है, खाना पकाते समय एल्यूमिनियम भोजन में कैसे पहुंचता है और सुरक्षित कुकिंग के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Does Cooking in Aluminum Utensils Cause Cancer? Nutritionist Explains the Truth, Health Risks and Safety Tips

क्या एल्यूमिनियम के बर्तनों से अल्जाइमर और कैंसर का खतरा होता है?
– फोटो : AI

क्या एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना बनाने से कैंसर होता है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सामान्य तरीके से एल्यूमिनियम के बर्तनों में खाना पकाने और कैंसर के बीच कोई स्पष्ट वैज्ञानिक संबंध साबित नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य घरेलू इस्तेमाल में एल्यूमिनियम के बर्तनों से शरीर में पहुंचने वाली मात्रा आमतौर पर कम होती है। उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाण यह साबित नहीं करते कि एल्यूमिनियम के बर्तनों में खाना बनाने से सीधे कैंसर होता है।

Does Cooking in Aluminum Utensils Cause Cancer? Nutritionist Explains the Truth, Health Risks and Safety Tips

क्या एल्यूमिनियम के बर्तनों से अल्जाइमर और कैंसर का खतरा होता है?
– फोटो : AI

खाना पकाते समय एल्यूमिनियम भोजन में कैसे पहुंचता है?

एल्यूमिनियम के बर्तनों में खाना पकाने या लंबे समय तक भोजन रखने पर धातु की थोड़ी मात्रा भोजन में मिल सकती है। इसे मेटल लीचिंग कहा जाता है।

इसकी मात्रा कई बातों पर निर्भर करती है:

  • खाने में मौजूद एसिड की मात्रा।
  • भोजन में नमक कितना है।
  •  खाना कितनी देर तक पकाया जा रहा है।
  •  बर्तन की गुणवत्ता और उसकी सतह की स्थिति।
  • खाना पकाने का तापमान।
Does Cooking in Aluminum Utensils Cause Cancer? Nutritionist Explains the Truth, Health Risks and Safety Tips

क्या एल्यूमिनियम के बर्तनों से अल्जाइमर और कैंसर का खतरा होता है?
– फोटो : AI

किन खाद्य पदार्थों को एल्यूमिनियम के बर्तन में नहीं पकाना चाहिए?

  •  टमाटर की सब्जी: टमाटर में प्राकृतिक एसिड होता है, जो एल्यूमिनियम के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।
  •  नींबू वाली डिश: नींबू में मौजूद एसिड धातु के भोजन में मिलने की संभावना बढ़ा सकता है।
  •  इमली वाला खाना: इमली की खटास के कारण एल्यूमिनियम का भोजन में घुलना बढ़ सकता है।
  •  अचार: नमक और एसिड की अधिक मात्रा के कारण एल्यूमिनियम के बर्तन में अचार स्टोर नहीं करना चाहिए।
  •  सांभर और खट्टी दाल: इन खाद्य पदार्थों को एल्यूमिनियम के बर्तनों में लंबे समय तक पकाने या रखने से बचें।
Does Cooking in Aluminum Utensils Cause Cancer? Nutritionist Explains the Truth, Health Risks and Safety Tips

क्या एल्यूमिनियम के बर्तनों से अल्जाइमर और कैंसर का खतरा होता है?
– फोटो : AI

शरीर में एल्यूमिनियम जाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

  • किडनी पर असर: शरीर से एल्यूमिनियम को बाहर निकालने में किडनी की अहम भूमिका होती है। किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर शरीर में इसकी मात्रा बढ़ सकती है।
  • पाचन संबंधी परेशानी: बहुत अधिक एल्यूमिनियम के सेवन से पेट में परेशानी, मतली और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • हड्डियों से जुड़ी समस्या: लंबे समय तक अधिक एल्यूमिनियम के संपर्क में रहने से कुछ विशेष परिस्थितियों में हड्डियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
  • नर्वस सिस्टम पर असर: बहुत अधिक एल्यूमिनियम के संपर्क के कुछ मामलों में तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं देखी गई हैं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X